फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए वंदे मातरम गायन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए चार फरवरी को सुबह 10 बजे से वंदे मातरम का गायन होगा। रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से विद्यालयों के बच्चे वंदे मातरम गाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चार फरवरी को विद्यालयों, गांव से सुबह 8:30 बजे प्रभातफेरी निकलेगी, जो प्रमुख शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचेगी। प्रभात फेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्था, नेहरू युवा केंद्र, डीओ, पीवीडी आदि के वालंटियर्स शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे सभी शैक्षणिक संस्थाओं में दीप प्रज्ज्वलित होगा। उन्होंने कहा कि वीडियो अपलोड के लिए वेबसाइट लिंक तीन फरवरी को उपलब्ध हो जाएगा।
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में वंदे मातरम गायन
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में वंदे मातरम गायन हुआ, जिसमें छात्र व नागरिक शामिल हुए। प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे मातरम गायन को रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें