फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: अलीगढ़ में होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव, 16 अगस्त को स्टेशन पर रूकेगी पहली बार

Sun, 11 Aug 2024 06:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली- अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का 16 अगस्त से अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा। ठहराव के बाद अलीगढ़ से जिन लोगों को हाईकोर्ट या अन्य कार्यों से आना है वह सुबह आठ बजे के आसपास वहां से चलकर दोपहर 12.30 बजे तक दिल्ली पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अयोध्या के बीच प्रयागराज के रास्ते चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव होगा। यात्री वंदे भारत के अलीगढ़ में ठहराव की काफी समय से मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


अलीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली- अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का 16 अगस्त से अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा। इसके लिए यात्री लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था।

ठहराव के बाद अलीगढ़ से जिन लोगों को हाईकोर्ट या अन्य कार्यों से आना है वह सुबह आठ बजे के आसपास वहां से चलकर दोपहर 12.30 बजे तक दिल्ली पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें