फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव: तीन दिन में 39.62 लाख पौधे लगाने का दावा

विज्ञापन
ईशापुरम कॉलोनी स्थित पार्क में प्रशासन द्वारा रोपे गये पौधे। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत पर्यावरण को बचाने और वातावरण स्वच्छ बनाने का अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत तीन दिन में 39.62 लाख पौधों रोपने का दावा किया है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को भी विभिन्न प्रजातियों से जुड़े करीब 04.08 लाख पौधे रोपे गए। वन विभाग के तत्वावधान में मडराक क्षेत्र के वन चेतना केंद्र मुकंदपुर में समारोह के दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर ने हरिशंकरी की स्थापना की । हरिशंकरी को ब्रह्मा, विष्णु, महेश का स्वरूप माना जाता है।
विज्ञापन

हरिशंकरी में पीपल,बरगद, पिलखुन के पौधों को संयुक्त रूप से रोपित किया जाता हैं। धार्मिक मान्यता है कि पीपल को विष्णु, बरगद को शिव और पिलखुन को ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है। इस मौके पर जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी मडराक अरविंद कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कुमार मौजूद रहे।
जिसे में 46 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें से वन विभाग को 84 स्थानों पर तथा दूसरे विभागों को 2675 स्थानों पर पौधे लगाने हैं। अब 15 अगस्त तक करीब छह लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें