डॉक्टरों का सम्मान करते डॉ. विभव वार्ष्णेय, संदेश राज, सुनील टुन्डा। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेले का आयोजन रविवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में किया गया। यहां टीवी कलाकार विश्वजीत सोनी व सपना सिकरवार आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान शह की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने मेले में नृत्य और गायन प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चे महापुरुषों के वेश में पहुंचे। इसके बाद वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। मेला समिति के संस्थापक संयोजक संदेश राज वाल्मीकि ने पूरे समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वागत समिति अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या अनीता जैन, भाजपा नेता मानव महाजन, विवेक सारस्वत, विकास वार्ष्णेय, मेला अध्यक्ष सुनील कुमार टुंडा, रंजीत ठाकुर, मोनू दीवान आदि मौजूद रहे।
आने वाली पीढ़ी समझेगी महर्षि वाल्मीकि का इतिहास
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे टीवी कलाकार विश्वजीत सोनी ने बीच में मंच के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में उत्साह का संचार होता है। निश्चित ही ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी महर्षि वाल्मीकि के इतिहास को समझेगी।