अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से विजयगढ़ में मंदिर अग्रवाल धर्मशाला, गोवर्धननाथ मंदिर, पारूआन भोलेनाथ, जाहरवीर मंदिर आदि मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ आयोजन हुआ। जाहरवीर मंदिर पर महिलाओं ने जमकर ढोलक-मजीरे के साथ भजन गाए और नृत्य भी किया। ऐसा कोई मंदिर नहीं बचा, जो रंग-बिरंगी लाइटों से नहीं सजा हो। जाहरवीर मंदिर पर युवतियों ने शानदार रंगोली सजाई।
प्राणाचार्य आयुर्वेदिक फार्मेसी में हाथरस की मंडली ने भजन कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने श्री राम के भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंडली कलाकार मोनू शर्मा ने भगवान श्री राम के भजन सुनाये। भजन समापन के बाद खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर स्वदेश अग्रवाल, नीरज गोयल, पंकज गोयल, हरीश गर्ग, वैद्य शशांक अग्रवाल, संजय गर्ग, विष्णु गर्ग, जयकिशोर वार्ष्णेय,अशोक चौबे, ठाकुर योगेशपाल सिंह, मृदुल गोयल, मीनू गोयल, अमिता गोयल आदि मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी कमेटी की ओर से सिद्धेश्वरी गंभीरा मंदिर से राम रथ की झांकी निकल गई। जिसका शुभारंभ छर्रा विधायक रवेन्द्रपाल सिंह ने किया। वहां लोगों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। रथ यात्रा के साथ हनुमानजी, सीता-राम और लक्ष्मण की भव्य झांकी निकाली। जगह-जगह राम रथ यात्रा की झांकी मुख्य बाजार में जैसे ही पहुंची, तो भक्तों ने फूलों की वर्षा की। राम रथ यात्रा में कई बैंड- झांकी थीं। राम रथ यात्रा में महिला, पुरुष सैकड़ों की तादात में शामिल हुए और जमकर नृत्य किया।
जगह-जगह भक्तों ने राम रथ यात्रा का स्वागत किया। मौके पर गिर्राज किशोर पारूआ , प्रभात, लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय,यज्ञेश कुमार वार्ष्णेय, विनोद पटेल श्रीमामा, हरीश पारूआ, ललित पारूआ, प्रताप यादव, विशाल पारुआ, पुष्पेंद्र तिवारी, मनोज यादव, दिगंबर सिंह, ऋषभ गुप्ता, वंदना पारूआ, सोनू गुप्ता, रिंकल गुप्ता, आशी पारूआ,आस्था पारूआ आदि मौजूद रहे।
विजयगढ़ के मुख्य बाजार में प्राचीन मनकामेश्वर शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। मंदिर पर श्री गणेश, कार्तिक, पार्वती, नंदीगंण की प्राण प्रतिष्ठा पंडित राजकुमार शर्मा व श्रीकृष्ण शर्मा के द्वारा वेदों उच्चारण के साथ संपन्न हुई। कलश यात्रा मंगलबाग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई बैंड बाजों के साथ निकली। जगह-जगह भक्तगणों ने फूल बरसाए और जगह-जगह चाय दूध आदि का वितरण किया। कलश यात्रा में कई बैंड और झांकी निकाली गईं। इस मौके पर शिवशंकर वार्ष्णेय, दिनेशचंद राजा, विमल गांधी, राजेश गर्ग, सुमित वार्ष्णेय, मुरारीलाल वार्ष्णेय, दिगंबर सिंह, विशाल पारूआ,बसंती देवी, किरण देवी, राजरानी वार्ष्णेय,सीमा वार्ष्णेय,गुंजन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।