राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय संघ ने सीएम से शिकायत की है। संघ का आरोप है कि लगातार प्रशासन उनकी बात नहीं मान रहा है, जिससे परीक्षा का बहिष्कार हो रहा है। इससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में देरी हो सकती है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय संघ ने विवि प्रशासन के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मांगे ने मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के महाविद्यालय संघ का आरोप है कि लगातार प्रशासन उनकी बात नहीं मान रहा है, जिससे परीक्षा का बहिष्कार हो रहा है। इससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में देरी हो सकती है। दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं को बहिष्कार जारी रहा है। संघ के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन होगा।