फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः स्कूलों में 15 वर्ष से 17 आयु के विद्यार्थियों को टीकाकरण जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के चलते 12वीं तक के विद्यालय 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी। हालांकि, 15 से 17 वर्ष आयु के विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

श्री उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज में 320 छात्राओं को टीका लगा। किरन देवी राजकीय इंटर कॉलेज में सभी छात्रों को टीका लगाया गया। इसी तरह राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज खैर, डोरीलाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोंडा, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज सांकरा सहित अन्य विद्यालयों में टीकाकरण हुआ। डीएस इंटर कॉलेज में टीकाकरण शिविर लगा। हनुमान स्काउट दल व डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र स्काउट दल के सभी सदस्यों ने टीका लगवाकर टीकाकरण अभियान में योगदान दिया। इस अवसर पर ईश्वर दास वर्मा, राहुल कुमार भाटी, विनोद कुमार शर्मा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें