स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने व कर्मचारियों की कमी होने के कारण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब प्रतिदिन 100 मरीज देखे जाएंगे। साथ ही अलग-अलग विभाग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि ईएनटी, बाल रोग के मरीजों का इलाज सभी दिन होगा। वेल बेबी क्लीनिक में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को इलाज होगा। रेडियो डायग्नोसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग में ओपीडी, त्वचा विज्ञान, मनोरोग, सामान्य सर्जरी, चिकित्सा, मेड/फालो अप, टीबी चेस्ट, प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, एएनसी, रेडियोथेरेपी में सभी दिन इलाज होगा। मधुमेह और एंडोक्राइनोलॉजी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) व नेत्र विज्ञान में सभी दिन मरीज देखे जाएंगे। एक दिन में ओपीडी में चिकित्सक 100 रोगियों का इलाज करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स एंड आर्थ्रोस्कोपी सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार), ट्यूमर क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार), स्पाइन क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (गुरुवार), पीडियाट्रिक आर्थो क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार), आर्थोप्लास्टी क्लिनिक हिप और नी सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार), फिजियोथेरेपी वर्कशाप (सभी दिन), पेन क्लिनिक (सोमवार, बुधवार व शनिवार) एनेस्थिसियोलॉजी (सभी दिन), जीएस फालो अप क्लिनिक (सभी दिन), जीएस स्पेशल ओपीडी (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार), यूरोलाजी जीएस स्पेशल ओपीडी (सोमवार, बुधवार और शनिवार), न्यूरो सर्जरी (सोमवार, बुधवार और शनिवार), सीटीवीएस (मंगलवार और शुक्रवार), नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार), रुमैटोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार), न्यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार), कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार), जीई क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (शुक्रवार), एस्थेटिक क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार), क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी (गुरुवार), हैंड क्लीनिक सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार), पीडियाट्रिक सर्जरी (सोमवार, शुक्रवार), इनफर्टिलिटी क्लीनिक सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार) एक दिन में चिकित्सक 50 रोगियों का इलाज करेंगे।