फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में कुलपति ने वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लिया

विज्ञापन
वैक्सीन के ड्राइ रन ट्रायल का निरीक्षण करते कुलपति प्रो तारिक मंसूर अन्य चिकित्सक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण विरोधी टीके के ड्राई रन आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस गतिविधि से जुडे़ डॉक्टरों के साथ ड्राई रन का मुआयना कर टीका परीक्षण की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुलपति ने डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि ड्राई रन से टीकाकरण की तैयारी में पाई जाने वाली त्रुटियों की पहचान कर उसे दूर किया जा सकेगा। जेएन मेडिकल कॉलेज लेवल 2 अस्पताल के रूप में महामारी से बचाव के विभिन्न स्तरों पर काम कर रहा है। अब तक यहां पर दो लाख से अधिक कोविड-19 संक्रमण की जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाहें कोविड टीकाकरण के ड्राई रन पर लगी हुई हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारा देश इस संक्रमण से बचाव में सफलता प्राप्त करेगा । इस समय हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा बनाई जा रही कोवैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण चल रहा है। यह प्रक्रिया अभी 6 महीने और चल सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमएस प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, मेडिकल अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान, प्रोफेसर मोहम्मद शमीम, डीएमएस डॉक्टर अब्दुल वारिस, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम शादाब खान, प्रोफेसर नजम खलिक, प्रोफेसर फखरुल हुदा, प्रोफेसर अफजाल, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया, जिला स्वास्थ्य कमेटी के अधिकारी व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें