फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश मैदान के गड्ढों को भरेगा लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में होने वाले राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी से पहले नुमाइश मैदान के गड्ढों को भरा जाएगा। पक्की दुकानों के सामने बनी सड़कों को बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को कार्य की कुल लागत का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नुमाइश का आयोजन इस साल 29 जनवरी से 18 फरवरी तक होने जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इन तैयारियों के क्रम में नुमाइश मैदान में हो रहे गड्ढों को भरने व सड़कों के निर्माण का काम भी कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है। लोक निर्माण विभाग से कार्य की कुल लागत का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें