फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 61 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की स्थिति सुधारने के लिए कोटेदारों की दुकानों पर कोरोनारोधी टीकाकरण योजना काफी हद तक कारगर साबित हुई है। दो दिन में 1346 राशन की दुकानों पर लगे टीकाकरण शिविरों में 1.13 लाख राशन उपभोक्ताओं ने कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों की कमी के चलते अधिकांश दुकानों पर टीकाकरण शिविर नहीं लग सके। कोटेदारों ने सामान्य रूप से उपभोक्ताओं को राशन बांटा। सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि इनमें से 61 हजार लोगों ने रविवार को तो 52 हजार से अधिक लोगों ने शनिवार को टीका लगवाया था। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि दो दिन में कुल 6.50 लाख उपभोक्ताओं में से 1.71 लाख उपभोक्ताओं ने राशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें