जनपद में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सहित 929 लोग एहतियात खुराक लेने पहुंचे। इसके अतिरिक्त 929 किशोर टीका लगवाकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। दो दिन में 3649 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग एहतियात खुराक लिए हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंची एवं एहतियात खुराक ग्रहण किया।
टीका लगवाने के बाद करीब 35 मिनट निगरानी कक्ष में रहीं। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 8364 बच्चे पहली खुराक लेकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। बच्चों में उत्साह बरकरार है। नौ दिन में 83751 किशोर कोविड रोधी खुराक ले चुके हैं। जनपद में अब तक 25 लाख लोग प्रथम एवं 14 लाख से अधिक लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं।