फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर चले लाठी-डंडे, 12 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक सवारों के हॉर्न बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे तक चल गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत बुढ़ासी गांव में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर 11 अप्रैल दोपहर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष की ओर से 12 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


गांव के इरशाद पुत्र अनवार के अनुसार 11 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से बाइक लेकर आए मोहल्ले के सैफ अली पुत्र जाबिर व उसके भाई फिरोज व जाहिद हॉर्न बजाने लगे। उसने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद वह बाइक से टकराकर गिर गया। तीनों भाइयों ने उसे लात घूसों से पीटा। घर पहुंच कर उसने जान बचाई।

थोड़ी देर बाद तीनों अपने साथ सलमान, शाहरूख व नासिर पुत्रगण शाकिर, भोला पुत्र शाकिर, राशिद व बबलू, आदिल पुत्र शाकिर, हासिम व कासिम लाठी, डंडे व सरिया लेकर आ गए। बचने आए पिता अनवार, भाई आमिर, कासिम, इरशाद व राशिद को भी पीटा। पुलिस ने नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें