फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आंबेडकर पार्क का बोर्ड उखाड़ने पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़, पथराव में मां-बेटा घायल

Wed, 30 Jul 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव शाहगढ़ में तिराहे के पास आंबेडकर पार्क के नाम से एक खाली जमीन पड़ी है, जिस पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण समिति पार्क की जमीन होने का बोर्ड लगा था। कुछ असामाजिक तत्व मंगलवार की रात बोर्ड को उखाड़ ले गए। बुधवार की सुबह करीब छह बजे दलित समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
शाहगढ़ में हंगामा के दौरान आक्रोशित लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव शाहगढ़ में आंबेडकर पार्क में लगा बोर्ड उखाड़ कर ले जाने पर 30 जुलाई सुबह बवाल हो गया। आक्रोशित दलित समाज के लोग पनैठी-गंगीरी रोड जाम कर धरना देकर सड़क पर बैठ गए। क्षत्रिय समाज के एक व्यक्ति के घर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार और पथराव कर एक जेसीबी व एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में एक मां-बेटा घायल हुए हैं।

विज्ञापन


यह लोग क्षत्रिय समाज के कुछ लोगों पर बोर्ड उखाड़कर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। करीब चार घंटे तक चले बवाल को अधिकारियों ने नया बोर्ड लगाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। घटना के संबंध में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें नामजद और अज्ञात मिलाकर करीब 300लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार गांव शाहगढ़ में तिराहे के पास आंबेडकर पार्क के नाम से एक खाली जमीन पड़ी है, जिस पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण समिति पार्क की जमीन होने का बोर्ड लगा था। कुछ असामाजिक तत्व मंगलवार की रात बोर्ड को उखाड़ ले गए। बुधवार की सुबह करीब छह बजे दलित समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे पनैठी-गंगीरी सड़क पर बैठ गए, जाम लगा दिया। ये लोग क्षत्रिय समाज के एक व्यक्ति किशनपाल सिंह के घर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंच गए। पथराव कर जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में उनकी पत्नी आशा देवी और बेटा गोपाल घायल हो गए। इस दौरान एक बोलेरो कार पर पथराव और लाठी बरसाईं, जिस पर चालक ने गाड़ी को पीछे भगाकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये लोग बोर्ड उखाड़ने के आरोपियों पर कार्रवाई, पार्क में नया बोर्ड और डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। बवाल की सूचना पर सीओ (बरला) गर्वित सिंह, सीओ (छर्रा) धनंजय सिंह के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ से मामले की जानकारी की। दलितों का आरोप है कि पूर्व में भी एक आरोपी गांव में लगे बाबा साहेब के नीले झंडों में आग लगा चुका है। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और नया बोर्ड लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया, तब कहीं जाकर चार घंटे बाद लोग रोड से हटे।

घटना के संबंध में तीन मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पहला मुकदमा बोर्ड उखाड़ कर ले जाने के संदर्भ में, दूसरा घायल पक्ष की ओर से और तीसरा मुकदमा पुलिस की ओर से रास्ता जाम कर हंगामा करने का दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।-अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें