कैंपस में संचालित बीए-बीएससी की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए तिथि 10 अगस्त कर दी गई है। विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकेडमिक ब्लॉक-2 में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीए और बीएससी में रिक्त सीटों पर और कॉलेजों में संचालित विभिन्न कोर्सों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। विवि प्रशासन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं ले पाए थे। उनके लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर है। विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकेडमिक ब्लॉक-2 में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।