फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बरात चढ़ने से रोकने पर हंगामा, महिलाओं के साथ रामायण लेकर बैठा शख्स, गांव में पीएसी तैनात

Wed, 09 Mar 2022 02:14 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस) 

सार

अंजली की बरात अलीगढ़ के गोंडा से आई थी। बरात को एक संकरी गली से होकर निकालना चाहते थे। लेकिन कुछ महिलाएं विरोध स्वरूप अपने घरों के सामने रास्ते में बैठ गई। गांव का एक व्यक्ति रामायण लेकर महिलाओं के साथ बैठ गया।
विज्ञापन
marriage - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव नगला पोंपा में शनिवार की देर रात बरात चढ़ने से रोकने पर हंगामा हो गया। सूचना पर एसडीएम नीतू रानी, सीओ रुचि गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव सहित अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर अपनी मौजूदगी में बरात चढ़वाई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ऊसवा के माजरा नगला पोंपा में शुक्रवार की रात काली चरन की पुत्री की शादी थी। जिसकी बरात इगलास जनपद अलीगढ़ से आई थी। बरात परंपरागत रास्ते को छोड़कर अलग रास्ते से निकाली गई। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। शनिवार को गांव के ही नीरज की पुत्री अंजली की शादी थी। अंजली की बरात अलीगढ़ के गोंडा से आई थी। बरात को एक संकरी गली से होकर निकालना चाहते थे। लेकिन कुछ महिलाएं विरोध स्वरूप अपने घरों के सामने रास्ते में बैठ गई।

गांव का एक व्यक्ति रामायण लेकर महिलाओं के साथ बैठ गया। जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर परंपरागत रास्ते से बरात को अपनी मौजूदगी में शांति पूर्वक चढ़वाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें