फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष: भड़के भाजपाई..बाहरी, विद्रोही अध्यक्ष मंजूर नहीं, विधायक-महापौर पर लगा जमघट

Sat, 22 Mar 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जब महानगर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पुराने कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि प्रदेश स्तर पर वैश्य समाज की महिला नेता के नाम को लेकर चर्चा है तो उबाल आ गया। चूंकि यह महिला नेता पार्टी में विद्रोह कर चुकी हैं इसलिए इनका विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात करते भाजपा कार्याकर्ता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी में अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। नामांकन करने वालों में कई ऐसे नेता हैं जो अन्य दलों से आए हैं या कभी पार्टी में विद्रोह करके दूसरे दलों के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा चुके हैं। 

विज्ञापन


21 मार्च को जब महानगर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पुराने कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि प्रदेश स्तर पर वैश्य समाज की महिला नेता के नाम को लेकर चर्चा है तो उबाल आ गया। चूंकि यह महिला नेता पार्टी में विद्रोह कर चुकी हैं इसलिए इनका विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह ही शहर विधायक मुक्ता राजा के आवास पर पहुंच गए और साफ कहा कि महानगर अध्यक्ष पद पर बाहरी और विद्रोही की तैनाती मंजूर नहीं होगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एमएलसी मानवेंद्र सिंह और महापौर के आवास पर पहुंचे। देर शाम तक इस मामले को लेकर घमासान रहा। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं की बात प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

भाजपा संगठन में गुटबाजी चरम पर है। प्रदेश नेतृत्व को भी इसकी जानकारी है। यही कारण है कि महानगर के सभी आठ मंडलों में मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं हो सके। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा भी नहीं हुई। इसका बड़ा कारण ये है कि नामों को लेकर पार्टी के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एकजुट नहीं हैं। इसी बीच चर्चा शुरू हुई कि यदि स्थानीय नेता एकजुट नहीं होंगे तो प्रदेश स्तर से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इसी बीच कई नेताओं के नामों को लेकर कयास लगाए जाने लगे। जातिगत समीकरण के आधार पर भी कई नामों पर चर्चा शुरू हुई। बृहस्पतिवार को पता चला कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए वैश्य समाज की वरिष्ठ महिला नेता को लेकर प्रदेश स्तर पर विचार चल रहा है। इन महिला नेता ने पार्टी में विद्रोह करके विपक्षी दल के प्रत्याशी को लोकसभा का चुनाव लड़ाया था। इसके अलावा नामांकन कराने वालों में भी कई नेता ऐसे हैं जो अन्य दलों से आए हैं। इसे लेकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महानगर महामंत्री वैभव गौतम, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल, जितेंद्र जीतू, सुबोध स्वीटी, महानगर मंत्री संजू बजाज, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, रघुवीरपुरी मंडल अध्यक्ष बीडी शर्मा, ऋषि वर्मा जयगंज मंडल अध्यक्ष, पंकज वर्मा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा महानगर मंत्री सीमा गौतम के अलावा करीब 20 वार्डों के पार्षद सुबह शहर विधायक मुक्ता राजा के आवास पर पहुंच गए। सभी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राय से ही महानगर अध्यक्ष की तैनाती की जानी है इसलिए कार्यकर्ताओं की बात को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाए। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ता को दी जाए, जो अन्य दल से भाजपा में शामिल न हुआ हो और कभी विद्रोह न किया हो।

यहां से भी कार्यकर्ता एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर पहुंच गए। वहां भी अपनी मांग रखी। शाम को सभी कार्यकर्ता महापौर प्रशांत सिंघल के आवास पर पहुंच गए। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं की मांग को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। भाजपा में एक ओर जहां जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर तैनाती को लेकर घमासान मचा है, वहीं वीडियो कॉल में महिला और भाजपा नेता की बातचीत के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिला अर्धनग्न अवस्था में है। चर्चा है कि ये फोटो प्रदेश नेतृत्व को भी भेजे गए हैं।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ता को दी जानी चाहिए, जो पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हो और कभी विद्रोह के आरोपों से न घिरा हो। पुराने कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों को अपनी राय दी है, जिससे प्रदेश नेतृत्व तक उनकी बात पहुंचाई जा सके।- विवेक सारस्वत, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि महानगर अध्यक्ष पद पर पुराने कार्यकर्ता को तैनात किया जाए। इस महत्वपूर्ण पद पर कोई भी नेता थोपा न जाए। कार्यकर्ताओं की यह मांग प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।- प्रशांत सिंघल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें