फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गरीबों के लिए देवदूत बनी ये सिपाही, सड़कों पर भूखों को खिलाता है खाना

Mon, 04 May 2020 05:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कांस्टेबल रवि कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव बिहारीपुरा निवासी आरक्षी रवि कौशिक साथिनी गांव के मुरली रोटी बैंक वाले स्वयं सेवी संगठन से जुड़ा हुआ है। वह प्रतिदिन मथुरा में केजेएस (कृष्ण जन्म भूमि) पर ड्यूटी को आता है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान उसको रास्ते में एक पेड़ के नीचे भूखा व्यक्ति मिला तो उसको भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद प्रतिदिन घर से बाइक पर ड्यूटी पर जाते समय 15-20 पैकेट भोजन के तैयार कराकर रास्ते में भूखे लोगों को देते हुए जाना उसकी दिनचर्या बन गया है। 

साथिनी रोटी बैंक वाले स्वयं सेवी संगठन के सम्पर्क में आ गया है और अब प्रतिदिन लॉकडाउन में रास्ते में मिलने वाले भूखे लोगों को पैकेट बांटता है। अब कई लोग उस खाकी बर्दीधारी बाइक सवार युवक का इंतजार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि कौशिक का कहना है कि उसको भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाने से संतोष मिलता है। रोटी बैंक साथिनी वाले समूह ने इसकी जानकारी मिलने पर युवक को 100 से  120 पैकेट रास्ते में जाते समय उपलब्ध करा देते हैं। 

रोटी बैंक संगठन अध्यक्ष शिवकुमार सोनी और सचिव पवन हिंडौल ने बताया कि वे लॉकडाउन के कारण मथुरा वृंदावन में भोजन के पैकेट वितरण में कांस्टेबल रवि कौशिक का सहयोग मिलने से खुश हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें