आज भी दुखद खबर आई है। छह नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस तरह अब तक जनपद में 42 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें से एक मरीज की मौत और 2 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं और 1 मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव हैं और वह स्वस्थ है। शेष 38 एक्टिव मरीज अभी भर्ती हैं, इलाज पा रहे हैं।
यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि कोरोना के कुछ मरीज की हालत में सुधार है, परंतु अभी तक वह एक्टिव केस ही हैं। जब तक किसी अन्य मरीज की कन्फर्म निगेटिव रिपोर्ट की पुष्टि नहीं होती है तब तक वह एक्टिव केस ही माना जाएगा। लोगों से एक बार फिर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील है। -चंद्रभूषण सिंह डीएम
1- 28 वर्षीय युवक टनटनपाडा मंदिर वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा)।
2- 22 वर्षीय युवक महमूदनगर (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा)।
3- 38 वर्षीय महिला कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री पति कोरोना पॉजिटिव)।
4- 45 वर्षीय महिला उस्मानपाड़ा (संपर्क हिस्ट्री पहले से मेडिकल कॉलेज में भरती)।
5- 48 वर्षीय व्यक्ति कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानापाड़ा)।
6- 60 वर्षीय महिला सराय हकीम (संपर्क हिस्ट्री संभवत: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान)।