उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अलीगढ़ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सोमवार को कहा है कि बाहर से जिले में आ रहे लोगों की ठीक से चेकिंग जरूरी है। यह भी ख्याल रखा जाए कि किसी भी आदमी को खाने-पीने की दिक्कत ना हो। संदीप सिंह ने चुनौतीपूर्ण समय में बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अमर उजाला की सराहना की।
वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ में है और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी से उनकी बातचीत हुई है। लॉकडाउन के कारण वह जनता के बीच नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन तमाम व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
अतरौली विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पांच क्विंटल आटा, दो क्विंटल आलू और 50 किलो दाल अतरौली भिजवाया है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन के माध्यम से इन सामानों को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित कराया जाएगा। जरूरत के हिसाब से आगे भी मदद करते रहेंगे।