मायावती ने इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों- सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडाराज कायम रहता है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में दलित और पिछड़ों का कभी भला नही किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सत्ता से कांग्रेस अपनी नीतियों से बाहर हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे को लागू कर रही है। भाजपा व सपा शासन काल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। पार्टी ने समाज के अनुपात में टिकट का बंटवारा किया है। कांग्रेस, सपा और भाजपा किसी की हितैषी नहीं है। सपा सरकार ने महापुरुषों के नाम से रखे गए शहरों का नाम बदला है।