फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा पर जोर

Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीएम टूंडला जे संजय कुमार ने कहा है कि रेलवे का पूरा जोर सुरक्षित ट्रेन संचालन व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए रेलवे प्रत्येक मंडल में रेल संचालन से जुड़े कर्मचारियों को नई तकनीक के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन



डीटीएम शनिवार को स्टेशन पर आयोजित सेफ ट्रेन ऑपरेशन को लेकर कर्मचारियों को रेल संचालन से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे ने सभी व्यस्त रेलवे ट्रैक से क्रासिंग व लेवल क्रासिंग को बंद कर दिया है। जिससे ट्रेनों की गति बढ़ायी जा सके। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को इसका आगामी दिनों में फायदा मिलेगा।



इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से सीधा संवाद स्थापित कर रेल संचालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रेल सुरक्षा व संरक्षा के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए। डीटीएम ने स्टेशन के निरीक्षण के साथ ही स्थानीय रेल अफसरों को व्यवस्थाओं में सुधार कराने को कहा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम, सीएमआई संजय शुक्ला, डिप्टी एसएस राजा बाबू समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें