फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Khair: जट्टारी जनसभा में योगी गरजे, बोले- जो काम मुस्लिम लीग ने किया, वह सपा कर रही है, बंटे नहीं

Sat, 16 Nov 2024 01:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ खैर के जट्टारी में जनसभा स्थल पर एक घंटे देरी से पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांटने का जो काम मुस्लिम लीग ने किया, वह सपा कर रही है।
विज्ञापन
जट्टारी में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता को यह सुनकर बड़ी राहत मिली कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जट्टारी पहुंच गए हैं। जनता जनसभा स्थल पर सुबह 10 बजे से ही सीएम योगी का इंतजार कर रही थी। एक घंटे देरी से 4 बजकर 06 मिनट पर योगी आदित्यनाथ का विमान हेलीपैड पर उतरा। सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे जनता को संबोधित करने पहुंचे।  योगी आदित्यनाथ ने 17 मिनट जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोपहर 12 बजे से आपने मेरा इंतजार किया है, इसके लिए धन्यवाद है। अलीगढ़ को भूलना नहीं चाहिए कि 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी। मुस्लिम लीग की स्थापना पाकिस्तान में नहीं, अलीगढ़ में हुई थी। समाज को बांटने का काम जो मुस्लिम लीग नेे किया, वह ही सपा कर रही है। इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है। 2017 के पहले के यूपी में दंगा होता था, विकास के कार्य ठप पड़े थे। आज आप जो नए भारत देख रहे हैं, आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलबाद अंतिम सांस गिन रहा है। यह नया भारत है, हाईवे, रेलवे, मेट्रो यहां बन रहा है। कुछ ही दिनों के अंदर इस क्षेत्र की वेल्यू दिल्ली से ज्यादा होने वाली है। गरीब के लिए मकान, राशन, स्वास्थ्य, उज्जवला सरकार दे रही है। कांग्रेस-सपा की सरकारें गरीबों के कल्याण, युवाओं को नौकरी देने में भेदभाव करते थे। बहन और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तब बना, जब डबल इंजन की सरकार आई। अब बटना नहीं है, बंटेंगे तो कटेंगे, अब एक रहेंग सेफ रहेंगे। विकास और सुरक्षा हमारी गारंटी है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विवि और डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण सरकार ने किया। जब यहां की तोप गरजेगी, तो पाकिस्तान की रूह कांप जाएगी।

सुरेंद्र दिलेर के दादा किशन लाल दिलेर सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे। इनके स्वर्गीय पिता राजवीर सिंह दिलेर ने सभी को समान माना। दोनों के सामने मुझे सांसद रहने का अवसर मिला। सुरेंद्र दिलेर के सामने मलखान सिंह के हत्यारों के परिवार वाले हैं। कभी अपराधियों को आगे मत बढ़ने देना। अपराधियों की जगह जेल हो या जहन्नुम हो। सुरेंद्र दिलेर को जीताकर विधानसभा में भेजना है। 20 नवंबर को पहले मतदान होना चाहिए। भारत माता की जय, जय श्री राम, जय-जय श्री राम के नारों के साथ संबोधन समाप्त किया। 

विज्ञापन

कल यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा बहुत महत्वपूर्ण थी। जनसभा स्थल पर भाजपा समर्थकों की खासी भीड़ थी।

आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद वह कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में रोड शो शामिल हुए, तब वहां से अलीगढ़ के खैर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें