फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव अलीगढ़ भ्रमण: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, बोले-पूरा कैंपस बनकर है तैयार

Sat, 29 Jun 2024 03:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस का निरीक्षण किया और समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विवि कैंपस की 99 प्रतिशत प्रगति देखी है। पूरा कैंपस बनकर तैयार है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस का निरीक्षण करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय समेत विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जुलाई से ही यहां पर शिक्षण सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव ने हैबिटेट सेंटर में अफसरों संग विकास कार्यों की हकीकत परखी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मंडलायुक्त चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी., नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ बारिश के बीच विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों एवं प्रशासनिक भवन आदि का निरीक्षण किया। डीएम विशाख जी ने बताया कि 100.35 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय भवन को 101.41 करोड़ से निर्मित किया गया है। पांच करोड़ से फसाड़ इंप्रूवमेंट का कार्य आरंभ किया गया है, जिसे 31 अगस्त तक पूरा करना है। मुख्य अभियंता लोनिवि भवन निर्माण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नागर शैली पर बन रहे शिक्षण भवन, प्रशासनिक, छात्र, छात्रा हॉस्टल आदि आवासीय भवन तैयार हो चुके हैं। लाइब्रेरी का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कुलपति चंद्रशेखर को भवन हस्तांतरित कराकर जुलाई में ही शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद शीला गौतम के परिवार द्वारा विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ लर्निंग के नाम से लाइब्रेरी दी गई है। इसमें 250 छात्रों की क्षमता वाली लाइब्रेरी, 650 क्षमतायुक्त ऑडिटोरियम के साथ बड़ा खुला स्थान है। आधुनिक सुविधाओं युक्त 650 की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया गया है। मुख्य सचिव ने कमिश्नर चैत्रा वी, डीएम विशाख जी एवं सीडीओ आकांक्षा राणा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पीपल, पाकड़ समेत कई पौधे रोपे।

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना व वेंडर जोन को देखा

मुख्य सचिव ने शाम साढ़े चार बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर का निरीक्षण किया और सभागार में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने स्मार्ट सिटी परियोजना अचल सरोवर, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, हैबिटेट सेंटर स्मार्ट रोड जंक्शन इंप्रूवमेंट, ई-ऑफिस प्रणाली, जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में सुधार, जीआईएस मैपिंग वेंडिंग जोन, घर-घर से कूड़ा उठान की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने वेडिंग जोन देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और दुकानदारों से पीएम स्वनिधि योजना के लाभ, ऋण, डिजिटल पेमेंट के साथ ग्राहकों से जानकारी ली।

शहर जूझ रहा समस्याओं से...अफसर थपथपाते रहे अपनी पीठ
पिछले कई दिनों से बारिश से यहां के लोग जलभराव, कीचड़, गंदगी आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं, लोग लगातार निराकरण की मांग भी उठा रहे हैं। मगर मुख्य सचिव ने आम जनता के दर्द को माैके पर जाकर नहीं देखा। नगर निगम, स्मार्ट सिटी समेत अन्य अफसरों ने समीक्षा बैठक में कागजी दावे पेश कर पीठ जरूर थपथपा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें