फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 10वीं व 12वीं के व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के लिए बने पंजीकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाने के लिए जिले में कई कॉलेजों को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलज अलीगढ़, श्रीमती सरोज देवी राजकीय इंटर कॉलेज गोरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरौना, श्रीमती शांति देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दौरऊ मोड़ गभाना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली, किरनदेवी राजकीय इंटर कॉलेज बामौती को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है, जहां बालिका व बालिका अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश के अभ्यर्थी, विदेशी नागरिक व अन्य बोर्ड से आए अभ्यर्थियों के लिए राजकीय हाईस्कूल सिंघारपुर अलीगढ़ व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलाई को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है।
इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़, केएंडएसआरएमबी इंका अतरौली, खैर इंटर कॉलेज खैर, श्रीलक्ष्मीराज इंटर कॉलेज गभाना, श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास, उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़ बनाए गए हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंका से हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें