यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद अलीगढ़ पुलिस भी हरकत में आ गई। देर शाम तक चली खोज में किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर पेपर शेयरिंग, अपलोडिंग प्रकाश में नहीं आई। वहीं एसटीएफ की टीमों ने अलीगढ़ में पुराने उन गैंगों को रडार पर ले लिया है, जो विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक में शामिल रहे हैं।
ये जगजाहिर है कि नकल कराने से लेकर पेपर लीक कराने और सॉल्वर गैंग आदि संचालित करने में अलीगढ़ के गोंडा, टप्पल, खैर व अतरौली क्षेत्र में कुछ गैंग सक्रिय रहते हैं। यहां टीईटी पेपर लीक के अलावा दरोगा भरती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का इनपुट पाया गया। एसटीएफ ने यहां ऐसे गैंगों पर कार्रवाई की।