अलीगढ़। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों और आवंटित छात्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक साक्ष्य सहित ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित सूची और रिपोर्ट छह नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ब्यूरो