फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेधावी छात्र को साइकिल, वंदे भारत पर प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में छात्र को साइकिल प्रदान करते प्रधानाचार्य। स्वयं
विज्ञापन
अलीगढ़। हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा आठ के छात्र मृदुल वार्ष्णेय को कबीर फाउंडेशन की ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने छात्र की उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में 110 विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। निबंध का विषय ‘विकसित भारत 2047’ और चित्रकला का विषय वंदे भारत ट्रेन रहा। आयोजन भारतीय रेलवे के वेलफेयर इंस्पेक्टर अमित कुमार झा और हरपाल सिंह ने किया। समन्वयन मेजर अरुण कुमार सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें