फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल माफिया ने सारे इंतजाम किए फेल

Fri, 26 Feb 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया ने फिर सारी व्यवस्थाओं को धता बता दी है। माफिया पूरी सेटिंग के साथ नकल करा रहे हैं। संकलन केंद्रों पर काफी देरी से उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा रही हैं। यह भी इसी सेटिंग का एक हिस्सा है। इधर, गुरुवार को फिर ज्यादातर सचल दलों ने आराम फरमाया और छापेमार कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए देहात के कु छ इलाके यहां बदनाम हैं। परीक्षा का यहां खूनी अंदाज में आगाज हुआ था और प्रवेश पत्र के चक्कर में गोंडा के एक विद्यालय के कर्मचारी की गोली लगने से जान तक चली गई थी। इसके बाद भी लगातार काफी परीक्षा केंद्रोें पर नकल जारी है। यहां शहर में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा खैर, इगलास, अतरौैली सहित कुछ जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के चार संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
यहां काफी देरी से उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच रही हैं। यह भी नकल माफिया की सेटिंग का हिस्सा है। जिन परीक्षार्थियों को नकल करा पास कराने का माफिया ने ठेका लिया है। उनकी कॉपियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद भी पूरी कराया जा रहा है। उसके बाद देरी से यह कॉपियां परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रही हैं। प्रशासन हो या फिर माध्यमिक शिक्षा विभाग माफिया के आगे किसी की नहीं चल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें