फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए

Wed, 10 Feb 2016 02:22 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी मूर्त रूप ले रही है। जिले में इस बार 284 परीक्षाकेंद्रों पर 1.92 लाख परीक्षार्थी पेपर देंगे। ऐसे में नकल रोकना प्रशासन के लिए काफी कठिन काम होगा। इसी के चलते तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की डीएम 15 फरवरी को बैठक लेंगे। 11 और 12 फरवरी को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

अतरौली क्षेत्र में नकल रोकने के लिए वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एडीएम (प्रशासन) को अतरौली का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा कोल तहसील क्षेत्र का जिम्मा एडीएम सिटी व अन्य तहसीलों का जिम्मा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संभालेंगे। पांच तहसीलों के जोनल मजिस्ट्रेट वहां के एसडीएम होंगे। पूरे जिले को 33 सेक्टरों में विभाजित कर वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। विद्यालयों में प्रवेशपत्रों का परीक्षार्थियों को वितरण शुरू हो गया है। साथ ही 11 व 12 फरवरी को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भिजवा दिए जाएंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए 15 फरवरी को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें