हिंदू युवा वाहिनी ने अलीगढ़ बंद का आह्वान किया, जिसका सभी व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया। सभी ने जनजागरण यात्रा के माध्यम से दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की। व्यापारी संगठन,शिक्षण संस्थान,चाय-ढकेल वाले भी बंद के समर्थन में आ गए।
आज सुबह से ही हिंदू युवा वाहिनी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष संजीव गौड़ के नेतृत्व में टीम ने बाजार बंद की अपील के लिए शहर के बाजारों में निकल पड़ी। जो दुकान खुली मिलीं उन्हें बंद कराया। रेलवे रोड के तांगा स्टैंड पर आक्रोश सभा का आयोजन किया। सभी ने पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ हमला बोला और प्रधानमंत्री से मांग की है कि जल्द खून का बदला खून से लिया जाए।
इस दौरान कृष्ण वार्ष्णेय, ललित वर्मा,रज्जन भारद्वाज,मनीष वूल, दीपक गर्ग,सुशील मित्तल ,प्रदीप गंगा, त्रिवेंद्र शर्मा , सिक्स संस, विवेक वघई, राम अवतार शर्मा, राकेश गुप्ता, हरिकिशन अग्रवाल, राजा, मोनू अग्रवाल , राजेश गर्ग ,अरविंद पंडित, मास्टर साउंड, राहुल , राजवीर आदि मौजूद रहे।