फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: अलीगढ़ की उन्नति सिंह ने किया नाम रोशन, प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 08 Jun 2026 05:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 2000 निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्य इंस्टीट्यूट की शूटर उन्नति सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में तथा दूसरा स्वर्ण पदक पुलिस सर्विसेज वर्ग में हासिल किया।
विज्ञापन
शूटर उन्नति सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा स्थित प्रोमैथियस स्कूल में 4 से 8 जून तक आयोजित 30वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के लक्ष्य इंस्टीट्यूट के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 2000 निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्य इंस्टीट्यूट की शूटर उन्नति सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में तथा दूसरा स्वर्ण पदक पुलिस सर्विसेज वर्ग में हासिल किया। उन्नति सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। 

उल्लेखनीय है कि वह पिछले माह देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप से नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसके अलावा मदन मोहन ने मास्टर्स वर्ग, अनिका ने सब-यूथ वर्ग तथा हेमलता ने महिला वर्ग में 343/400 के सम्मानजनक स्कोर के साथ 16वीं रैंक प्राप्त कर आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें