उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारकर भागे वाहन की पहचान कर पकड़ा जा सके।
आठवीं में पढ़ता था सागर
सागर आठवीं कक्षा में पढ़ता था। अपने माता-पिता का लाडला था। उसकी एक छोटी बहन रितु है, जिसका भी रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद सागर के शव का परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की हादसे में मौत के बाद परिवार ने रविवार को कलियान शर्मा का होने वाला तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है।