फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेकाबू लोडर ने टहलने निकले किसान को रौंदा, मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 23 May 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान टिंकू सुबह छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रहे तेज गति लोडर वाहन ने पहले तो सड़क किनारे खड़ी खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारी। इसके बाद टहल रहे टिंकू को रौंदते हुए एक मकान के एक हिस्से में घुस गया।
विज्ञापन
घर के हिस्से में जा घुसी मैक्स गाड़ी - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गभाना क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित बीधानगर गांव में 22 मई सुबह छह बजे के करीब खुर्जा से आ रहा बेकाबू लोडर वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इसके बाद टहल रहे युवा किसान को रौंद कर एक घर के अंदर घुस गया। हादसे के बाद युवा किसान बीधानगर निवासी टिंकू (24) पुत्र रामप्रकाश की मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि बीधानगर निवासी किसान टिंकू सुबह छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रहे तेज गति लोडर वाहन ने पहले तो सड़क किनारे खड़ी खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारी। इसके बाद टहल रहे टिंकू को रौंदते हुए एक मकान के एक हिस्से में घुस गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल टिंकू को ग्रामीण उपचार के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में और लोडर को कब्जे में ले लिया। लोडर चालक गाजियाबाद निवासी राजेंद्र दिल्ली से प्रयागराज जा रहा था। युवा किसान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही रोना बिलखना शुरू हो गया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। छोटा भाई भी खेतीबाड़ी में हाथ बंटा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें