लखनऊ में हुई बैठक में शेखाझील को एक सप्ताह और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह भर बाद होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
शेखाझील पक्षी विहार के गेट पर लगा ताला अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही लटका रहेगा। एक सप्ताह बाद दोबारा होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 22 मई को लखनऊ में हुई बैठक के बाद विभागीय अधिकारियों ने झील को एक सप्ताह तक और बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को देखते हुए शेखाझील को 13 मई को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। बंदी का समय पूरा होने के बाद अधिकारियों ने लखनऊ में होने वाली बैठक का हवाला देकर 21 मई को भी झील को बंद करा दिया था।
22 मई को लखनऊ में हुई बैठक में एक सप्ताह और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सप्ताह भर बाद होने वाली बैठक में झील के खोले जाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।