थाना क्षेत्र की सीडीएफ पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे टैंकर ने बाइक सवार मामा-भांजी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुईम (28) पुत्र मोहम्मद फारूख निवासी हाजीपाड़ा फिरोजाबाद अपनी भांजी अलमिया (13) पुत्री फईम निवासी सुमेरा के साथ बाइक पर सवार होकर ताऊ नईम से मिलने एफएम टॉवर अलीगढ़ आया था। वहां से लौटकर सुमेरा जा रहा था। रास्ते में सीडीएफ पुलिस चौकी के पास जवां की तरफ आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अलमिया की मौके पर ही मौत हो गई। मुईम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार व सीडीएफ चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।