फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत और दो घायल, ट्रैक्टर से गिरकर बुजुर्ग की गई जान

Sat, 25 Feb 2023 01:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कस्बा छर्रा के अलीगढ़ रोड़ निवासी चार युवक गांव अरनी से टैंट लगाकर देर रात्रि लगभग साढ़े दस बजे वापस छर्रा आ रहे थे। छर्रा-नानऊ स्थित अरनी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा कस्बा निवासी चार युवकों को छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित अरनी मोड के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गंभीरावस्था में अलीगढ रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचा पर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेजा।

विज्ञापन


कस्बा छर्रा के अलीगढ़ रोड़ निवासी 19 वर्षीय सोनू, 18 वर्षीय दिनेश पुत्रगण भवानी, 18 वर्षीय अनु पुत्र दुर्गपाल और 17 वर्षीय गौतम कुमार पुत्र गनेशी लाल निवासी जटपुरा, गांव अरनी से टैंट लगाकर देर रात्रि लगभग साढ़े दस बजे वापिस छर्रा आ रहे थे। छर्रा-नानऊ स्थित अरनी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय भेजा। जहां दो युवक सोनू और गौतम कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि दिनेश और अनु की गंभीरावस्था को देखते हुए अलीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेजा। 
विज्ञापन



कोतवाली निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मौके पर एक अज्ञात शव भी मिला। पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें