फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों में बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 05:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो युवक सड़क पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। बाइक ने दोनों में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर अंतर्गत चौधाना पुल के पास वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों में एक तेज रफ्तार बाइक न टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। 8 जनवरी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


6 जनवरी की सुबह सोनू निवासी भानोली लोधा तथा हरेंद्र कुमार निवासी बिहारीपुर किसी कार्य से खैर जा रहे थे। दोनों चौधाना पुल के पास बिहारीपुर मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी।  दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इंस्पेक्टर हरिवंश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करली है, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें