फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: 80 लाख मत पत्र अलीगढ़ पहुंचे, पुलिस-पीएसी की सुरक्षा में रखवाए गए

Thu, 08 Jan 2026 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में 852 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लगभग 10,780 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,142 पद और जिला पंचायत सदस्य के 42 पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गईं हैं। अलीगढ़ जिले में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य और ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए करीब 80 लाख मत पत्र पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इन मत पत्रों पर चुनाव चिन्ह छापकर संबंधित ग्राम सभाओं में भेजा जाएगा। मतपत्रों को धनीपुर मंडी स्थित रिजर्व गोदामों में सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षा के लिए डबल लॉक सिस्टम अपनाया गया है। यहां पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। पंचायत चुनावों में इन्हीं मत पत्रों से मत पड़ेंगे। मत पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिले में 852 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लगभग 10,780 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,142 पद और जिला पंचायत सदस्य के 42 पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच होने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो चुका है। अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। छह फरवरी तक इसको लेकर शिकायत की जा सकेगी। होली के बाद छह मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस बार मतदाता सूची से 5.20 लाख नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा कोल और शहर से मतदाता कटे हैं। शहर से करीब 1.14 लाख और कोल से 99,442 मतदाता का नाम सूची से कटा है। अब जिले में कुल 22.76 लाख मतदाता हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लगभग 80 लाख मतपत्र जिले में पहुंच चुके हैं। जिन्हें धनीपुर मंडी स्थित गोदामों कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।-यतेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें