फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लापता हुआ दो साल का मासूम, नाले में भी चली तलाश, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Thu, 17 Sep 2026 12:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई-बहन खेलते हुए एक बड़ी दुकान तक पहुंच गए। अचानक मासूम रवि वहां से लापता हो गया और बहन वापस डेरे तक लौट आई। मां जब जागी तो रवि को न पाकर घबरा गई। पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
लापता मासूम रवि के छह महीने के अंतराल के फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित वैष्णोधाम कॉलोनी के पास से एक दो साल के मासूम बच्चे के अचानक लापता होने से खलबली मच गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। बच्चे के किसी खुले नाले में गिरने की आशंका के चलते पुलिस ने डाॅग स्क्वायड की मदद से करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


वैष्णो धाम के निकट दो नंबर गेट के पास बंजारे डेरा डाल कर रह रहे हैं। करन अपनी गर्भवती पत्नी कजरी और दो वर्षीय बेटा रवि व बेटी पांच वर्षीय मोनिका के साथ यहां रहते हैं। करन ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3.30 बजे उनकी पत्नी सो रही थी। बेटा रवि व बेटी मोनिका, दोनों खेल रहे थे। दोनों खेलते हुए एक बड़ी दुकान तक पहुंच गए।

अचानक रवि वहां से लापता हो गया और बहन वापस डेरे तक लौट आई। मां जब जागी तो रवि को न पाकर घबरा गई। पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हैरानी की बात यह है कि फुटेज में अन्य बच्चे तो आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन रवि किसी भी कैमरे में बाहर जाते हुए नजर नहीं आया। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार के मुताबिक थाना पुलिस को बालक को तलाश करने के निर्देश दिए हैं। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें