फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रंगबाजी पड़ी भारी, थार पर बजा रहे थे हूटर, गाड़ी जब्त,12000 रुपए का चालान कटते ही उड़े होश

Thu, 17 Sep 2026 10:14 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रंगबाजी दिखाने वाले साहब पर अलीगढ़ पुलिस ने अनाधिकृत हूटर के इस्तेमाल और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी का कुल 12,000 रुपये का ई-चालान काटा गया। सिर्फ चालान पर ही बात खत्म नहीं हुई, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वाहन को सीज भी कर दिया।
विज्ञापन
थाने में खड़ी थार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर रंगबाजी दिखाने का शौक कई बार भारी पड़ जाता है। अलीगढ़ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक महिंद्रा थार रॉक्स का ड्राइवर गाड़ी में हूटर बजाते हुए अपनी धौंस जमा रहा था। लेकिन उसकी यह रील और रईसी पुलिस के रडार पर आ गई और फिर जो हुआ, वह देखने लायक था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक थार गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नं यू पी 81 डी एक्स 0101) पर अनाधिकृत रूप से वीआईपी सायरन, हूटर बजाते हुए सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और गाड़ी की पहचान कर उसकी कुंडली खंगाल डाली।

रंगबाजी दिखाने वाले साहब पर अलीगढ़ पुलिस ने अनाधिकृत हूटर के इस्तेमाल और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी का कुल 12,000 रुपये का ई-चालान काटा गया। सिर्फ चालान पर ही बात खत्म नहीं हुई, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वाहन को सीज भी कर दिया। गाड़ी से उस अवैध हूटर को मौके पर ही उतरवा दिया गया, जिससे उसकी आवाज़ हमेशा के लिए बंद हो गई।
विज्ञापन


सी ओ सर्वम सिंह ने बताया कि सड़कों पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने वाहनों में इस तरह के अवैध हूटर या सायरन भूलकर भी न लगाएं, वरना अगली बार चालान के साथ गाड़ी थाने में खड़ी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें