ठेकेदार ने देर से दी सूचना
चीख पुकार सुन वहां अन्य मजदूर एकत्रित हो गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। करीब छह बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, परिवार ने फैक्टरी प्रबंधन व ठेकेदार पर सूचना देने में देरी करने व लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा
किसी तरह पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत किया। वहीं देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से परिवार को मुआवजा व एक-एक सदस्य को फैक्टरी में काम दिए जाने की घोषणा कर दी है। डीएम के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
नहीं दी गई शिकायत
ये दुर्घटना का मामला है। दोनों मजदूर परिवारों की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। प्रशासन, पुलिस, प्रदूषण आदि की संयुक्त टीम से जांच कराई गई है। इस जांच टीम की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई तय होगी। -अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी