फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, लाश जिला अस्पताल में छोड़कर भागे कंपनी वाले

Fri, 27 Jun 2025 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मीट फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर इमरान और आसिफ की टैंक में गिरकर मौत हो गई। दोनों को मृतक अवस्था में फैक्टरी वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन लाशों को छोड़क वे भाग गए।
विज्ञापन
दोनों मृतक मजदूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की एक मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों  की मौत हो गई। फैक्टरी वाले दोनों मृतकों की लाश को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


रोरावर थाना अंतर्गत एचएमए मीट फैक्टरी में काम कर रहे भुजपुरा निवासी दो मजदूर इमरान और आसिफ की टैंक में गिरकर मौत हो गई। दोनों को मृतक अवस्था में फैक्टरी वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन लाशों को छोड़क वे भाग गए। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई वह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ठेकेदार पर जोर- जबरदस्ती से युवकों से काम करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कल रात फोन आया कि फैक्टरी आना है। वह जाना नहीं चाहते थे, पर उन्हें धमका कर काम पर बुलाया गया। रात में दोनों की मौत हो गई। सुबह फैक्टरी वाले जिला अस्पताल में लाश फैंक कर भाग गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें