फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliagrh News: खबर का कमिश्नर ने लिया संज्ञान, दिशा-निर्देश देकर किया जवाब तलब, यह है मामला

Fri, 27 Jun 2025 07:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ निगम के बाहर बैठे एजेंट 4000 रुपये लेकर 15 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। यह लोग अस्पताल में जन्म से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। 25 जून को अमर उजाला की पड़ताल में यह पूरा खेल सामने आया।
विज्ञापन
अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अमर उजाला में 26 जून के अंक में प्रकाशित समाचार ''चार हजार खर्च कीजिए, 100 साल के व्यक्ति का भी जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा...'' का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश देकर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... स्टिंग: चार हजार खर्च कीजिए, 100 साल के इंसान का भी बन जाएगा जन्मप्रमाण, नगर निगम दफ्तार के बाहर एजेंट राज
उन्होंने कहा कि मीडिया को यूं ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं कहा जाता। समाचार पत्र समाज का आईना हैं। शासन-प्रशासन द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मंडलायुक्त ने अमर उजाला की खबर का उल्लेख करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा उजागर की गई जनसमस्याएं वास्तविकता को सामने लाती हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हर समस्या का प्रभावी और समयबद्ध समाधान अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
अलीगढ़ नगर निगम में भले ही जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कड़े नियम और सख्त जांच की व्यवस्था की गई हो लेकिन निगम के बाहर बैठे एजेंट 4000 रुपये लेकर 15 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। यह लोग अस्पताल में जन्म से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। 25 जून को अमर उजाला की पड़ताल में यह पूरा खेल सामने आया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें