फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर पार्क और जनकपुरी में फिर दो महिलाओं से लूट

विज्ञापन
महावीर पार्क के पास हुई लूट की घटना की जानकारी देती प्रेरणा सिंह साथ में मां प्रेमलता सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक दिन यानी कि शुक्रवार की खामोशी के बाद शनिवार को फिर दो वारदातों को अंजाम दिया है। इस बार बदमाशों ने स्थान बदलकर महावीर पार्क व जनकपुरी में दो लूट की हैं। दोनों जगह महिलाओं को निशाना बनाया गया है। खास बात है कि ये वही काली पल्सर सवार लुटेरे हैं, जो पिछले चार दिन से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज की घटनाओं में भी यही बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

पहली घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में महावीर पार्क मैंडू कंपाउंड में दोपहर 12 बजे की है। यहां की रहने वाली प्रेरणा अपने मायके में आई हुई हैं। वे दोपहर में मां को स्कूटी पर बैठाकर बाजार जा रहीं थीं। तभी घर से निकलते ही काली पल्सर सवारों ने पहले उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे वे गिर गईं। फिर एक बदमाश ने तमंचा तानते हुए प्रेरणा के गले से सोने की जंजीर झपट ली और भाग गए। इस खबर पर पुलिस मौके पर आ गई। अभी पुलिस पूछताछ व जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच दूसरी घटना की सूचना इसी के बगल में क्वार्सी के जनकपुरी में हुई। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। यहां एक अपार्टमेंट में काम करने वाली ज्ञान सरोवर निवासी राधा से उसी पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर हाथ से चार चूड़ियां, कानों से झुमकी और गले से जंजीर उतरवा ली। इसके सभी जेवर आर्टिफिशियल थे। महिला के अनुसार वह अपार्टमेंट में मेड का काम करती है। वह टिर्री से उतरकर अपार्टमेंट में जा रही थी। तभी यह घटना हुई। इस दौरान भी शोर पर पब्लिक एकत्रित हो गई। बाद में महिला पुलिस को बिना तहरीर दिए चली गई। सिविल लाइंस में हुई घटना के विषय में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों का निशाना विद्या नगर, विक्रम कालोनी व दुर्गाबाड़ी इलाका रहा है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। हर संभव प्रयास जारी हैं। जल्द सफलता मिलेगी।
वारदात के बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर गायब हो रहे लुटेरे
लगातार एक ही काली पल्सर सवार बदमाशों द्वारा की जा रही लूटपाट से एक तरफ जहां पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हर घटना के बाद पुलिस इनका पीछा कर रही है। सीसीटीवी खोजे जा रहे हैं। मगर पिछली बार की तरह इस बार भी ये लुटेरे मेडिकल रोड पर जाकर गायब हो जा रहे हैं। इसके बाद से पुलिस मेडिकल रोड के आसपास के सभी अपार्टमेंट, उनकी पार्किंग व किराये के मकानों में जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

काली पल्सर सवार लुटेरों के फुटेज जारी, 25 हजार का इनाम
सीसीटीवी में कैद काली पल्सर सवार दोनों बदमाशों के फुटेज पुलिस ने जारी किए हैं। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम जारी किया है। इस फुटेज में दोनों लुटेरे साफ दिखाई दे रहे हैं। मगर खास बात है कि इनमें से एक हेलमेट पहने हुए है, जबकि दूसरा कैप लगाए हुए है। हर बार इनकी बाइक की नंबर प्लेट भी बदली हुई है। एसएसपी का कहना है कि कोई भी इनके विषय में - पुलिस अधीक्षक नगर 9454401011, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय 9454401241 व एंटी क्राइम हेल्प लाइन 9454402817 नंबर पर सूचना दे सकता है।
धौर्रा में लूट करने वाला एक दबोचा
अलीगढ़। महानगर की क्वार्सी थाना पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ अभियान के क्रम में क्वार्सी के धौर्रा इलाके में 9 मई को मोबाइल लूटने वाला एक आरोपी दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सीसीटीवी की मदद से हुई थी। उसी आधार पर आरोपी मेडिकल कॉलोनी निवासी मुजाहिद को पकड़ा गया है। उससे लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है, उसका एक साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें