गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मान सिंह की 12वीं की किशोरी शुक्रवार देर शाम ग्रेट वैल्यू मॉल में जान देने पहुंच गई। गार्ड ने उसे छलांग लगाने की कोशिश के दौरान रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पूछताछ पर पता चला कि परिवार की डांट से क्षुब्ध होकर वह यहां पहुंची। बाद में उसे परिवार के हवाले कर दिया।
हुआ यूं कि शुक्रवार को घर में फोन चला रही थी। इस पर उसे मां ने डांट दिया। इसी डांट से खफा होकर वह घर से निकल आई और शाम के समय सीधे मॉल के तीसरे माले पर पहुंचकर जान देने के इरादे से छलांग लगाने के की कोशिश की। उस पर गार्ड की नजर थी। वह काफी देर से इधर से उधर टहल रही थी। हरकत देखकर तत्काल गार्ड ने उसे रोक लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे पुलिस पूछताछ में सच बताया तो खबर देकर परिजन बुला लिए गए। ग्रेट वेल्यू मॉल चौकी प्रभारी के अनुसार किशोरी को परिवार को सौंप दिया गया है। बता दें कि पिछले माह भी एक किशोरी ने यहां आकर जान दी थी।