फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो शिक्षक निलंबित, शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने सहित हैं अन्य आराेप

Fri, 24 Feb 2023 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित किया है। एक पर मध्यान्ह भोजन योजना संबंधी उपभोग ऑनलाइन फीड न करने और शैक्षिक वातावरण  प्रभावित करने के आरोप हैं। वहीं दूसरा शिक्षक जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षिक वातावरण प्रभावित करने सहित अन्य आरोपों में दो शिक्षक निलंबित कर दिए गए। यह कार्रवाई जांच आख्या पर बीएसए ने की है।

विज्ञापन


विकासं खंड धनीपुर के कंपोजिट विद्यालय सेहोर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राधारमरण उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना संबंधी उपभोग ऑनलाइन फीड नहीं किया है। शैक्षिक वातावरण भी प्रभावित कर रहे हैं। योजना के जिला समन्वयक की जांच आख्या पर निलंबित करके प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन


उधर, विकास खंड चंडौस के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबपुर के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार गौड़ के जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण कार्रवाई किए जाने की संस्तुति पर सुधीर कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें