फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में ठहरेंगी रेलवे की दो स्पेशल त्योहार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत और शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर रहेगा। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और पटना जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और पटना जाएगी।

वापसी में शनिवार को पटना से चलकर शाम 06:53 बजे अलीगढ़ आएगी और नई दिल्ली जाएगी। शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल छह और सात नवंबर को शाम 06:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह रात 09:38 बजे अलीगढ़ पहुंचकर सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में सात और आठ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सूबेदारगंज से चलकर रात 09:53 बजे अलीगढ़ आएगी और शकूरबस्ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें