फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बहनों ने संदिग्ध हालत में खाया जहर, एक की मौत, दोनों के हाथ में खरोंच के निशान

Sun, 16 Nov 2025 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, भर्ती युवती व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने भी मृत किशोरी के हाथों में खरोंच के निशान बताए हैं। जो नाखून से एक दूसरे से खींचतान की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जहर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विजयगढ़ क्षेत्र के गांव दिहोली में 14 नवंबर रात घर में अकेली दो बहनों ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। जिनमें से एक नाबालिग की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी बालिग बहन की हालत खतरे से बाहर है। सबसे खास बात ये है कि दोनों ने जहर किस वजह से खाया? ये स्पष्ट नहीं है। परिजन भी बहुत ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे।

विज्ञापन


गांव दिहोली के छोटे किसान शुक्रवार दोपहर में धान बेचने धनीपुर मंडी आए थे। उनकी पत्नी किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में अतरौली गई थीं। किसान की बड़ी बेटी स्वास्थ्य संबंधी ट्रेनिंग करती है। तो वह भी शहर में थी। घर में दो क्रमश: 20 व 17 वर्षीय बेटियां व उनसे दो छोटे बेटे थे। धान बेचने के बाद रात करीब दस बजे किसान घर पहुंचा तो वह बच्चों के लिए मूंगफली व अन्य सामान लेकर गया था। उसने वह सामान बेटों को देकर कहा कि दोनों बहनों को भी बुला लाओ। 

भाइयों ने बताया कि वह कमरे में अंदर काफी देर से बंद हैं। इस पर किसान ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया। जब सफलता न मिली तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोडक़र देखा तो दोनों बेसुध पड़ी थीं। वहीं अनाज में प्रयोग होने वाली दवा की खाली पुड़िया भी पड़ी थी। उन्हें देख आनन-फानन दोनों को पड़ोसियों की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां शनिवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी 20 वर्षीय युवती की हालत में सुधार है। इधर, पोस्टमार्टम में भी किशोरी की मृत्यु के कारण में विषाक्त पदार्थ के सेवन का अंदेशा जताते हुए विसरा प्रिजर्व किया गया है। सिविल लाइंस एसएचओ पंकज मिश्रा के अनुसार शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं एसएचओ विजयगढ़ धीरज कुमार के अनुसार परिवार की ओर से उन्हें सूचना नहीं दी गई। शव गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर भी कारणों की जांच की जा रही है। बड़ी बहन से चिकित्सकों की सलाह के बाद पूछताछ कर कारण जानने का प्रयास किया जाएगा।

दोनों के हाथ में खरोंच के निशान, झगड़े का अंदेशा
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, भर्ती युवती व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने भी मृत किशोरी के हाथों में खरोंच के निशान बताए हैं। जो नाखून से एक दूसरे से खींचतान की ओर इशारा कर रहे हैं। साथ में कमरे में खाना भी बिखरा पड़ा है। इस पर परिवार यही अंदेशा जता रहा है कि दोनों में खाने के समय किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने जहर खा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें