पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग केवल परिभाषित सोनोलाजिस्ट ही कर सकता है। जैसे पोस्ट ग्रेज्युट, डिप्लोमा धारक या एमबीबीएस (छह माह का सोनोलाजिस्ट का कोर्स अनिवार्य) ही कर सकता है। मगर जिले में कई सेंटर अप्रशिक्षित चला रहे हैं। हर रिपोर्ट पर चिकित्सक का नाम, हस्ताक्षर, पंजीयन नंबर व तारीख अनिवार्य।-डॉ. सीपी गुप्ता, सर्जन
सादे कागज या फिर बिना चिकित्सक के नाम व हस्ताक्षर के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देना गलत है। नियम विरुद्ध संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
अवैध संचालन के हॉटस्पॉट
- अतरौली : तीन अनाधिकृत सेंटर्स बिना पंजीयन के चल रहे।
- खैर : बिना चिकित्सक के दो सेंटर संचालित।
- इगलास : तीन सेंटर अवैध रूप से संचालित हैं। सादे कागज पर रिपोर्ट, कोई वैधता नहीं है। दो सेंटर को हाल में ही अनुमति दे दी गई।
- अकराबाद : टेक्नीशियन कर रहे चिकित्सकीय कार्य।
- खैर अड्डा : चिकित्सक ने कागज हटा लिए। फिर भी अल्ट्रासाउंड अस्पताल से हटा कर दूसरे स्थान से किया जा रहा है।
- गोंडा : एक सेंटर बिना अभिलेख के संचालित है तो एक सेंटर को गलत तरीके से पंजीयन कर दिया गया।
- जवां : बिना लाइसेंस के सेंटर संचालित है।